विभूतिपुर: विभूतिपुर पुलिस ने नरहन वार्ड 2 ब्रह्मस्थान से आधा दर्जन जिंदा कारतूस और दो खोखा के साथ दो गिरफ्तार
नरहन वार्ड 2 ब्रह्मस्थान में छापामारी कर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के क्रम में एक पॉकेट से चार जिंदा कारतूस तथा दूसरे के पैकेट से दो जिंदा कारतूस तथा दो गोली का खोखा बरामद किया है। गिरफ्तार नरहन वार्ड 12 निवासी मिथिलेश दास तथा नरहन वार्ड 08 राय पट्टी निवासी आशीष कुमार बताया गया है। इस संबंध में पुअनि राहुल कुमार के बयान पर कांड दर्ज की गई।