केतार: ताली गांव में रास्ता विवाद में हुई मारपीट, मुखिया समेत 21 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, वीडियो वायरल
Ketar, Garhwa | Oct 23, 2026 केतार थाना क्षेत्र के ताली गांव में रास्ता विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट के मामले में प्रथम पक्ष की ओर से मुखिया समेत 21 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं, घटना से संबंधित एक वीडियो शुक्रवार की सुबह करीब 7बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट की घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है