सीतापुर: गोपालपुर भट्ठा के पास संदिग्ध अवस्था में सड़क के किनारे मिला युवक का शव, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप
जनपद के संदना थाना क्षेत्र के गोपालपुर भट्ठा के पास संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव सड़क के किनारे पड़ा मिला था। मामले की जानकारी परिवार को मिली तो कोहराम मच गया था। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है। मामले में मृतक के भाई ने युवक की हत्या कर देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है।