सीतापुर: विकास भवन के बगल में बने कूड़ा घर में अचानक लगी भीषण आग, मच गया हड़कंप
जनपद के नगर क्षेत्र स्थित विकास भवन के बगल में बने कूड़ा घर में अचानक भीषण आग लग गई। जिसके बाद देखते ही देखते इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा फायर ब्रिगेड को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद जलती हुई आग पर काबू पाया है। बताया जा रहा है की आग कैसे लगी इस बात की अभी जानकारी नहीं हो पाई है।