सीतापुर: मिश्रिख में सड़क पर पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचला, गंभीर अवस्था में उपचार जारी
जनपद के मिश्रिख थाना क्षेत्र के मिश्रिख इलाके में सड़क पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घायल को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए स्थानीय लोगों के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां से डॉक्टर ने गंभीर अवस्था के चलते घायल को जिला अस्पताल सीतापुर रेफर किया, हालत को नाजुक बताया गया है।