सीतापुर: सिंघनापुर के पास सड़क पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की दर्दनाक मौत, एक घायल
लहरपुर थाना क्षेत्र के सिंघनपुर गांव के पास सड़क पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति जख्मी हो गया था। घायल को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । मामले में मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।