सीतापुर: झरेखापुर के पास सड़क पर तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल
जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के झरेखा पुर के पास सड़क पर तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार दो महिलाओं से ही तीन लोग जख्मी हो गए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां से डॉक्टर ने घायलों को गंभीर अवस्था के चलते जिला अस्पताल रेफर किया है। एक महिला की हालत नाजुक बताई गई है।