🪔 **आस्था के दीपों से जगमगाया यमुना तट, दीपदान कर मां यमुना से की सुख-समृद्धि की कामना**
📍 **औरैया।**
छोटी दीपावली (नरक चतुर्दशी) के पावन अवसर पर समाजसेवी संगठन *एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया* की ओर से यमुना तट पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शनिवार शाम आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद औरैया के अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता एवं समिति के सदस्यों ने मां यमुना की विधिवत पूजा-अर्चना कर दीपदान किया। इस दौरान यमुना मैया के चरणों में दीप अर्पित कर अपने परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।
दीपोत्सव के दौरान समिति की ओर से यमुना तट पर अंत्येष्टि स्थलों की नियमित सफाई करने वाले सफाई कर्मियों रज्जन वाल्मीकि एवं रामप्रसाद को मिष्ठान और आर्थिक भेंट देकर सम्मानित भी किया गया।
समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने कहा कि दीपावली के अवसर पर यमुना तट पर दीपोत्सव आयोजित करना समिति के सदस्यों के लिए विशेष आनंद और आ�
Auraiya, Auraiya | Nov 7, 2026