बेगूसराय: लाखो पुलिस ने शाहपुर टोल प्लाजा के पास पिकअप गाड़ी से 1069 लीटर विदेशी शराब बरामद की, SP ने दी जानकारी
लाखो थाना की पुलिस ने शाहपुर टोल प्लाजा के पास से 01 पिकअप गाड़ी पर लगे 1,069 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है.