Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

मऊगंज जिले के संकुल केंद्र खैरा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुटहा से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ छात्र-छात्राओं से टीसी (Transfer Certificate) देने के नाम पर अवैध रूप से 1-1 हजार रुपए की मांग की जा रही है। 30 बच्चों से वसूली का यह पूरा खेल प्रभारी प्राचार्य संतोष सिंह पटेल की नाक के नीचे चल रहा है। इस धांधली का खुलासा तब हुआ जब प्रताड़ित छात्राओं ने वीडियो जारी कर रोते हुए अपनी आपबीती बताई। हद तो तब हो गई जब बच्चों ने विरोध किया, तो स्कूल प्रबंधन ने उन्हें धमकी दी कि तुम्हारा 'चरित्र प्रमाण पत्र' (Character Certificate) खराब कर देंगे। जब हमारी टीम ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए स्कूल पहुंची तो प्रिंसिपल गायब मिले और फोन पर बोले- "मेरे पास समय नहीं है।" मामले को लेकर जब हमारे संवाददाता ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) से बात की, तो उन्होंने इसे अवैध बताते हुए प्रभारी प्राचार्य को सख्त लहजे में चेतावनी दी है और सीधे दंडात्मक कार्रवाई की बात कही है। #IndiaHeadline24 #MauganjNews #KhuthaSchool #EducationScam #BEOAction #BreakingNews #MadhyaPradeshNews #ViralPost #GroundReport #Corruption

Mauganj, Rewa | Jun 25, 2026

MORE NEWS

अलमारी के लॉकर से निकली शराब की बोतलें, मऊगंज में दंग रह गए अधिकारी

अलमारी के लॉकर से निकली शराब की बोतलें, मऊगंज में दंग रह गए अधिकारी

Mauganj, Rewa | Aug 6, 2026

ट्रक चालक से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

ट्रक चालक से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

Mauganj, Rewa | Aug 5, 2026

प्रस्फुटन समितियों को ग्राम विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का सशक्त माध्यम बनाएं: कलेक्टर श्री जैन
---------
संवाद योजना अंतर्गत प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम में समितियों को मिला प्रशिक्षण, ग्राम स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाने पर दिया गया जोर
----------
कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संवाद योजना अंतर्गत प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक का आयोजन जनपद पंचायत सभागार, मऊगंज में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रस्फुटन समितियों को सशक्त बनाते हुए ग्राम स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद रीवा के जिला समन्वयक जागेश्वर ताम्रकार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकासखंड समन्वयक अजय चतुर्वेदी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में आजीविका मिशन के प्रबंधक  अविनाश पटेल, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि जागेश्वर ताम्रकार ने अपने संबोधन में कहा कि प्रस्फुटन समितियां ग्राम विकास की मजबूत कड़ी हैं। 
 समितियों को शासकीय विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर नियमित गतिविधियां संचालित करनी चाहिए। उन्होंने समितियों की नियमित एवं साप्ताहिक बैठकें आयोजित करने, ग्रामों में प्रस्फुटन समिति की पहचान सुदृढ़ करने तथा तिरंगा यात्रा, वृक्षारोपण, कृषि संगोष्ठी एवं अन्य जनहित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समितियों के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जन अभियान परिषद का प्रमुख उद्देश्य है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, दस्तक अभियान एवं नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने में समितियों की सक्रिय भूमिका पर बल दिया। विकासखंड समन्वयक ने प्रस्फुटन समितियों को दस्तावेज संधारण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा ग्राम स्तर पर शासकीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। नवांकुर संस्था ग्राम विकास सेवा समिति के प्रमुख श्रीनिवास त्रिपाठी ने प्रतिवेदन तैयार करने एवं परिषद के मोबाइल ऐप के प्रभावी उपयोग पर प्रशिक्षण दिया। वहीं परामर्शदाता सुश्री साधना चौरसिया, सुश्री रूपा कुशवाहा एवं सुश्री साक्षी मिश्रा ने सीएमसीएलडीपी कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन श्रीनिवास त्रिपाठी ने किया। प्रशिक्षण में विकासखंड की प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि एवं परिषद से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन रतनगंवा प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष  आकाश त्रिपाठी ने किया।

Jansampark Madhya Pradesh 
#Mauganj

प्रस्फुटन समितियों को ग्राम विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का सशक्त माध्यम बनाएं: कलेक्टर श्री जैन --------- संवाद योजना अंतर्गत प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम में समितियों को मिला प्रशिक्षण, ग्राम स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाने पर दिया गया जोर ---------- कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संवाद योजना अंतर्गत प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक का आयोजन जनपद पंचायत सभागार, मऊगंज में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रस्फुटन समितियों को सशक्त बनाते हुए ग्राम स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद रीवा के जिला समन्वयक जागेश्वर ताम्रकार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकासखंड समन्वयक अजय चतुर्वेदी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में आजीविका मिशन के प्रबंधक अविनाश पटेल, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि जागेश्वर ताम्रकार ने अपने संबोधन में कहा कि प्रस्फुटन समितियां ग्राम विकास की मजबूत कड़ी हैं। समितियों को शासकीय विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर नियमित गतिविधियां संचालित करनी चाहिए। उन्होंने समितियों की नियमित एवं साप्ताहिक बैठकें आयोजित करने, ग्रामों में प्रस्फुटन समिति की पहचान सुदृढ़ करने तथा तिरंगा यात्रा, वृक्षारोपण, कृषि संगोष्ठी एवं अन्य जनहित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समितियों के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जन अभियान परिषद का प्रमुख उद्देश्य है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, दस्तक अभियान एवं नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने में समितियों की सक्रिय भूमिका पर बल दिया। विकासखंड समन्वयक ने प्रस्फुटन समितियों को दस्तावेज संधारण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा ग्राम स्तर पर शासकीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। नवांकुर संस्था ग्राम विकास सेवा समिति के प्रमुख श्रीनिवास त्रिपाठी ने प्रतिवेदन तैयार करने एवं परिषद के मोबाइल ऐप के प्रभावी उपयोग पर प्रशिक्षण दिया। वहीं परामर्शदाता सुश्री साधना चौरसिया, सुश्री रूपा कुशवाहा एवं सुश्री साक्षी मिश्रा ने सीएमसीएलडीपी कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन श्रीनिवास त्रिपाठी ने किया। प्रशिक्षण में विकासखंड की प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि एवं परिषद से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन रतनगंवा प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष आकाश त्रिपाठी ने किया। Jansampark Madhya Pradesh #Mauganj

Rewa, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026