टीकमगढ़: टीकमगढ़-महरौनी रोड:बिना रॉयल्टी दौड़ रहा था गिट्टी से भरा 16 चक्का डंपर, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देश पर खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ आकस्मिक जांच अभियान चलाया। टीकमगढ़-महरौनी रोड पर खिरिया चौकी के पास गिट्टी से भरे 16 चक्का डंपर को रोककर जांच की गई। चालक वैध रॉयल्टी प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद डंपर को खनिज सहित जप्त कर खिरिया पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया। वाहन मालिक अभिनंदन जैन उर्फ अब्बू निवासी महरौनी बताए