उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की मुहिम के तहत आम आदमी पार्टी के बंगाली प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष व्यापारी ने दिनेशपुर सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण केंद्र और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के साथ मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। सुभाष व्यापारी ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य सरकारी अस्पतालों की वास्तविक स्थिति जानकर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार सुनिश्चित करना है, ताकि हर नागरिक को बेहतर और मुफ्त इलाज मिल सके।