टीकमगढ़: कोटरा से खरगापुर शादी में जा रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में भर्ती
कोटरा से खरगापुर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक व्यक्ति को रास्ते में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।