अनूपपुर: चोरी के आरोपी को 24 घंटे में सामान सहित पकड़ा गया
संजय नगर कॉलोनी में पांच जालीदार दरवाजों की चोरी के मामले में चौकी देवहरा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी निलेश बरेठा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दो सिल्वर के दरवाजे, तीन दरवाजों के पार्ट्स, टूटा ताला और चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार संजय नगर निवासी कृष्ण प्रसाद ओझा ने 20 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।