नागौर: वल्लभ चौक के पास रोडवेज बस और कार की भिड़ंत
Nagaur, Nagaur | Feb 24, 2025 रोडवेज बस और कार वल्लभ चौक के पास भिड़ी। रविवार को दोपहर करीब दो बजे शहर के रोडवेज बस स्टैंड से विजय वल्लभ चौराहा जाने वाली सड़क पर हादसा हो गया। यहां रोडवेज डिपो के पास टर्न लेती रोडवेज बस ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दिया। हादसा करीब पौने 2 बजे हुआ, मगर कोई जनहानि नहीं हुई। मगर मौके पर कार मालिक और रोडवेज बस चालक के बीच बहस शुरू हो गई।