इंदौर: सैफी नगर में नकबजनी का खुलासा, जूनी इंदौर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, लाखों के जेवरात बरामद
Indore, Indore | May 2, 2025 इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के सैफी नगर इलाके में स्थित बादशाह एम्पायर बिल्डिंग के एक सुने फ्लैट को चोरों के द्वारा निशाना बनाया गया था जहां पर घर में रखे नकदी रुपए और जेवरात लेकर आरोपी फरार हो गए थे। जिसमें फरियादी शब्बीर हुसैन दिसम्बर से दुबई गए हुए थे और घर की साफ सफाई के लिए बाई को लगाया था। जिसमें एक दिन जब वह आई तो घर के ताले टूटे हुए पाए गए थे।