इंदौर: फर्जी मार्कशीट बनाने का मामला, खजराना पुलिस की पूछताछ में एक संस्थान की मिलीभगत आई सामने; की जा रही है जांच
Indore, Indore | May 2, 2025 इंदौर की खजराना पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए एक फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया था। जिनसे मार्कशीट बनाने की सामग्री भी जप्त की गई थी। वहीं पुलिस के द्वारा गिरफ्त में आए आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। जिसे एक इंस्टिट्यूट का नाम भी सामने आया हैं। वही पुलिस इंस्टिट्यूट की संलिप्तता की जांच कर रही है।