इंदौर: निरंजनपुर सब्जी मंडी के समीप मिला नवजात का शव, जांच शुरू
Indore, Indore | May 2, 2025 इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र के निरंजनपुर सब्जी मंडी के पास सड़क किनारे एक नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जहां स्थानीय लोगों ने नवजात के शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और नवजात के शव का पोस्टमार्टम करवाया, ताकि उसकी मृत्यु का असल कारण ज्ञात हो सके।