इंदौर: खंडवा रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पत्नी की मौत व पति को आई चोट, शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था दंपति
Indore, Indore | May 2, 2025 इंदौर के खंडवा रोड पर हुए एक सड़क हादसे में एक पति-पत्नी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए थे। जिसमें गाड़ी पर बैठी उर्मिला नामक महिला की मौत हो गई। जबकि उसके सुदेश पति का उपचार जारी है। इस पूरी घटना में बताया जा रहा है कि दंपति मूल रूप से सिमरोल का रहने वाला है, जो देपालपुर एक शादी में जा रहा था। तभी रास्ते में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से वह दुर्घटनाग्रस्त हो गए।