इंदौर: MIG थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, बारात में नाचने को लेकर हुआ था विवाद
Indore, Indore | May 2, 2025 इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के सोमनाथ की नई चाल में एक बारात में नाचने और घोड़ी पर बैठने की बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें आरोपी कृष्णा उर्फ कान्हा और हनी खंगवाल के द्वारा चाकुओं से जानलेवा हमला कर फरियादी हर्ष जायसवाल और अभिषेक चौहान को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसमें फरियादी की रिपोर्ट पर से दोनों आरोपियों को 12 घंटों में गिरफ्तार किया है।