हरदोई: टड़ियावां क्षेत्र के बांधा पुलिया के पास डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत,दूसरा घायल,जिला अस्पताल में भर्ती
Hardoi, Hardoi | Aug 10, 2024 टड़ियावां थाना क्षेत्र के हसीनपुर गांव निवासी छोटे पुत्र गिरवर अपने रिश्तेदार अंकित पुत्र सुखराम निवासी चंदोखर के साथ बाइक से बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के बरगदिया सिकंदरपुर जा रहे थे। उसी दौरान टड़ियावां थाना क्षेत्र के बांधा पुलिया के पास डीसीएम ने बाइक सवार दोनों युवकों को टक्कर मार दी।जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।