हरदोई: शहर क्षेत्र के लालपालपुर में ढाबे पर दबंग युवकों ने किया बवाल, पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Aug 9, 2024 लालपालपुर चौराहे से थोड़ी दूर स्थिति S4 नाम के ढाबे पर खाना खा रहे युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरु हो गया, धीरे धीरे विवाद बढ़ता देख ढाबे पर मौजूद लोगों ने विवाद को शांत कराया और युवकों को वहा से हटाया। नशे में धुत दबंगो ने घर लौट रहे तीन युवकों का पीछा करते हुऐ लालपालपुर चौराहे पर पुल के नीचे रात के सन्नाटे में लडको को गाड़ी में उठाकर डालने लगे।