हरदोई: बेला कपूरपुर के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई,बाइक सवार गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Hardoi, Hardoi | Aug 9, 2024 पिहानी थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी रामनरेश का 28 वर्षीय पुत्र धीरू बाइक से ससुराल जाने के लिए घर से निकला था।तभी हरियावां थाना क्षेत्र के बेला कपूरपुर के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई जिसमें बाइक सवार धीरू गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुँची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है।