हरदोई: इटौली तिराहे के निकट परसनी के जंगल में अधिवक्ता की हत्या का मुख्य शूटर 25 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में घायल
Hardoi, Hardoi | Aug 10, 2024 टड़ियावां थाना क्षेत्र के इटौली तिराहे के निकट परसनी के जंगल में बीती रात अधिवक्ता की हत्या का मुख्य शूटर 25 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया।शहर कोतवाली क्षेत्र में 30 जुलाई को सीनियर अधिवक्ता के घर में बने चेंबर में अज्ञात शूटरों द्वारा अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या करने के मामले में यह आरोपी फरार चल रहा था।