हरदोई: सिकंदरपुर गांव में बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने खेत पर जाकर खाया जहरीला पदार्थ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Aug 10, 2024 कोतवाली शहर क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी 60 वर्षीय गंगाराम पुत्र मोती ने बीमारी से तंग आकर खेत में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को जैसे ही इसकी जानकारी लगी वह लोग गंगाराम को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।