केशकाल: जामगांव में निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण
प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने केशकाल विकासखंड के जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगतिरत कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि उपकेन्द्र शुरू होने से क्षेत्रवासियों को विद्युत संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। इस दौरान सांसद भोजराज नाग,