बांका: श्रावणी मेला इस बार भव्य और सुव्यवस्थित होगा, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Banka, Banka | Jun 1, 2026 आगामी श्रावणी मेला 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में सोमवार की दोपहर 12 बजे समाहरणालय सभागार, बांका में डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के दौरान कराए जाने वाले विभिन्न कार्यों की प्रगति एवं निविदा प्रक्रिया की विस्तार से समीक्षा की गई। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया।