मिर्ज़ापुर: विंध्याचल मंडल के नवागत आयुक्त राजेश प्रकाश ने कार्यभार ग्रहण किया, अधिकारियों ने बुके देकर किया स्वागत
विंध्याचल मंडल के आयुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी के स्थानांतरण के बाद नवागत आयुक्त राजेश प्रकाश ने कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व उन्होंने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। आयुक्त कार्यालय पहुंचे डीएम, सीडीओ और अन्य अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। साथ ही जनपद के योजनाओं के बारे में जानकारी दी।