मिर्ज़ापुर: एंबुलेंस कर्मियों द्वारा प्रसूता को बरौधा अस्पताल पर छोड़कर भागने के मामले में सूचना विभाग ने जारी किया वीडियो
हलिया ब्लाक के बरौधा अस्पताल पर प्रसूता को छोड़कर भागने के मामले में सूचना विभाग द्वारा बुधवार को एक वीडियो जारी किया गया। जिसमें अतीक अहमद जो प्रसूता का पति है उसने बताया कि एंबुलेंस कर्मियों की कोई गलती नहीं है। उसने 108 पर फोन किया था और 102 नंबर एंबुलेंस पहुंची थी। बरौधा हॉस्पिटल में वह खुद एंबुलेंस उतर कर गए थे, एम्बुलेंसकर्मियों की कोई गलती नहीं है।