मिर्ज़ापुर: धनतेरस के दिन जमुआ बाजार से उठाई गई युवती ने कलेक्ट्रेट में अनशन पर बैठकर कार्रवाई की मांग की
कछवा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव की रहने वाली युवती ने एसएचओ कछवा पर कार्रवाई की मांग किया। बुधवार को कलेक्ट्रेट में अनशन पर बैठी युवती ने आरोप लगाया कि धनतेरस के दिन जब सब त्यौहार मना रहे थे तब पुलिस ने जमुना बाजार से उठाकर उसे थाने ले गई जहां उसकी पिटाई की गई। मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया गया। अनशन पर बैठी युवती ने कार्रवाई की मांग की है।