मिर्ज़ापुर: बरौधा अस्पताल के बाहर सड़क किनारे गर्भवती के प्रसव के मामले में डीएम ने शाम तक सीएमओ से मांगी रिपोर्ट
बरौधा अस्पताल के बाहर सड़क किनारे गर्भवती का प्रसव होने के मामले में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बुधवार की शाम तक सीएमओ से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने बयान जारी कर बताया कि शिकायत मिली है। सीएमओ से शाम तक रिपोर्ट मांगी गई है। इस मामले में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।