मिर्ज़ापुर: जनपद में अवैध रूप से संचालित कोचिंग सेंटरों के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन
जनपद में अवैध रूप से संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पांच सूत्रीय मांग पत्र डीआईओएस को सौंपा। पांच सूत्रीय मांग पत्र में सबसे प्रमुख मांग जनपद में बग़ैर रजिस्ट्रेशन के चल रहे कोचिंग सेंटर थे। कहा कि विश्व की सबसे बड़ी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद है। यह सदेव छात्र हित और देश हित में काम करती है।