गुठनी: गुठनी दरौली मुख्य सड़क के किनारे 33 हजार विधुत तार पर पेंड टूटकर गिरा बिजली सप्लाई रही बाधित
Guthani, Siwan | Apr 21, 2024 गुठनी दरौली मुख्य सड़क के किनारे 33 हजार विधुत तार पर शनिवार की संध्या तेज आंधी आने के कारण एक पेड़ टूटकर गिर गया है। जिसके कारण गुठनी प्रखंड के दर्जनों गांव में बिजली सप्लाई बाधित हो चुकी है। वहीं बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण भीषण गर्मी में लोगों को परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है।