गुठनी: ग्यासपुर सरयू नदी में डूबे हुए अधेड़ व्यक्ति का मिला शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेजा सिवान
Guthani, Siwan | Apr 16, 2024 गुठनी थाना क्षेत्र के ग्यासपुर सरयू नदी में मंगलवार को डूबे हुए अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। शव मिलने की सूचना पर गुठनी थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया है। ज्ञात हो कि तीरबलुआ गांव निवासी हीरालाल साहनी सोमवार को मवेशी चराने के लिए गए हुए थे।