गुठनी: गुठनी के युवक की गुजरात के बडोदरा में अज्ञात वाहन के चपेट आने से हुई मौत परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल
Guthani, Siwan | Apr 20, 2024 गुठनी बाजार गांव निवासी अनिल गुप्ता का 24 वर्षीय पुत्र मन्नू गुप्ता की गुजरात के बडोदरा मे बुधवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। जिसकी सूचना शुक्रवार को परिजनों को हुई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं मृतक के परिजन शव आने का इंतजार कर रहे है। मृतक की माँ व बहन का रोरोकर बुरा हाल हो चुका है।