गुठनी: गुठनी डाकघर में 2 वर्षो से नही हो रहे भुगतान के खिलाफ उपभोक्ताओं ने किया तालाबंदी
Guthani, Siwan | Apr 18, 2024 गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित डाकघर पर कर्मियों की मनमानी एवं भुगतान न होने से परेशान उपभोक्ताओं ने गुरुवार को तालाबंदी कर हंगामा किया। वहीं उपभोक्ताओं ने बताया कि 2 वर्षों से उनके खाते का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे उपभोक्ता काफी परेशान है।