एकमा: फरार कुर्की वारंटी साहब शर्मा गिरफ्तार, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी
Ekma, Saran | Jun 1, 2026 एकमा थाना पुलिस ने फरार वारंटी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है । थाना क्षेत्र के परसागर बाजार में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे कुर्की वारंटी साहब शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त न्यायालय द्वारा जारी कुर्की वारंट के बावजूद लगातार गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था।