बिहटा: केसरी मेडिकल एजेंसी में चोरी की जांच करने पहुंची डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम
Bihta, Patna | May 17, 2026 बिहटा के चीनी मिल स्थित केसरी मेडिकल एजेंसी में हुए भीषण चोरी की घटना की जांच करने के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम पहुंची। दोनों टीमों ने चोरी की घटना को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल के लिए जुटी रही। इस दौरान थाना अध्यक्ष अमित कुमार के अलावा कई पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।