भीलवाड़ा: इंडियन ऑयल के कनक पेट्रोल पंप पर नियमों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ रही हैं, केनो में डीजल बेचते पकड़े गए कर्मचारी
शहर के पंचवटी क्षेत्र के निकट इंडियन ऑयल के कनक पेट्रोल पंप पर अवैध तरीके से कैनों में डीजल बेचे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप कर्मचारी खुलेआम ग्राहकों को बोतलों में डीजल भरते देखे गए। इस खतरनाक गतिविधि से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।