भीलवाड़ा: जिला अस्पताल में भर्ती मरीज की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने डॉक्टर्स व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज की मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई,मरीज की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने डॉक्टर्स पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।परिजनों का आरोप है कि गुमान सिंह की मौत अस्पताल के डॉक्टर्स और स्टाफ की लापरवाही के कारण हुई।