भीलवाड़ा: कोतवाली थाना इलाके में दूसरे दिन भी आयकर विभाग की कार्रवाई जारी, जयपुर-दिल्ली से आई टीमों ने चलाया सर्च ऑपरेशन
आयकर विभाग की टीम मंगलवार को सुबह 6 बजे भीलवाड़ा के कोतवाली थाना इलाके में गुर्जर मोहल्ले में सर्च ऑपरेशन के लिए पहुंची। इस दौरान पुलिस जाप्ता भी मौजूद रहा।राजनीतिक पार्टियों को डोनेशन के मामले में आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को दूसरे भीलवाड़ा में कार्रवाई को अंजाम दिया है। आईटी टीम आज कोतवाली थाना क्षेत्र के गुर्जर मोहल्ले में सर्च ऑपरेशन के लिए पहुंची।