Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

सबका सम्मान–जीवन आसान’ निश्चय के तहत जिले की 15 पंचायतों एवं 4 नगर क्षेत्रों में सहयोग शिविर आयोजित, कुल 518 आवेदन प्राप्त, 85 का निष्पादन* आज दिनांक 16 जून, 2026 (माह जून का तृतीय मंगलवार) को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के निर्देशानुसार ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ निश्चय के तहत जन-समस्याओं के समाधान हेतु जिले की 15 पंचायतों एवं 4 नगर क्षेत्रों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं को एक ही स्थल पर प्राप्त कर उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करना है। *मोदनगंज प्रखंड* अंतर्गत जैयतीपुर कुरुआ पंचायत में शिविर अध्यक्ष सह जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय द्वारा आयोजित शिविर में 70 आवेदन प्राप्त हुए एवं 05 आवेदन निष्पादित किए गए, जबकि विशुनपुर ओकरी पंचायत में शिविर अध्यक्ष सह उप विकास आयुक्त, जहानाबाद डॉ. प्रीति द्वारा आयोजित शिविर में 63 आवेदन प्राप्त हुए। *जहानाबाद प्रखंड* के पण्डुई पंचायत में शिविर अध्यक्ष सह अपर समाहर्ता (राजस्व), जहानाबाद श्री अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 53 आवेदन प्राप्त हुए एवं 23 आवेदन निष्पादित किए गए। मुठेर पंचायत में शिविर अध्यक्ष सह वरीय उप समाहर्ता, जहानाबाद सुश्री होमा इरफ़ान द्वारा आयोजित शिविर में 23 आवेदन प्राप्त हुए एवं 02 आवेदन निष्पादित किए गए। वहीं लरसा पंचायत में शिविर अध्यक्ष सह वरीय उप समाहर्ता, जहानाबाद सुश्री नेहा कुमारी द्वारा आयोजित शिविर में 11 आवेदन प्राप्त हुए । *रतनी फरीदपुर प्रखंड* के कसवां पंचायत में शिविर अध्यक्ष सह संयुक्त सचिव, विशेष कार्यक्रम, जहानाबाद श्री तेज नारायण राय द्वारा आयोजित शिविर में 33 आवेदन प्राप्त हुए। कंसुआ पंचायत में शिविर प्रभारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता, जहानाबाद श्रीमती अमु अमला द्वारा आयोजित शिविर में 39 आवेदन प्राप्त हुए। *मखदुमपुर प्रखंड* के कुमारडीह पंचायत में शिविर अध्यक्ष सह जिला परिवहन पदाधिकारी, जहानाबाद श्री अविनाश कुमार द्वारा आयोजित शिविर में 19 आवेदन प्राप्त हुए एवं 08 आवेदन निष्पादित किए गए।धरणई पंचायत में शिविर अध्यक्ष सह अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), जहानाबाद श्री विनय कुमार सिंह द्वारा आयोजित शिविर में 30 आवेदन प्राप्त हुए एवं 26 आवेदन निष्पादित किए गए। डकरा पंचायत में शिविर अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी, जहानाबाद श्री राजीव रंजन सिन्हा द्वारा आयोजित शिविर में 26 आवेदन प्राप्त हुए एवं 03 आवेदन निष्पादित किए गए। *काको प्रखंड* के बरावां पंचायत में शिविर प्रभारी सह जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जहानाबाद श्री सुजीत कुमार द्वारा आयोजित शिविर में 24 आवेदन प्राप्त हुए। *घोसी प्रखंड* अंतर्गत कुर्रे पंचायत में शिविर अध्यक्ष सह संयुक्त सचिव-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जहानाबाद श्री राजीव कुमार द्वारा आयोजित शिविर में 45 आवेदन प्राप्त हुए एवं 12 आवेदन निष्पादित किए गए। *हुलासगंज प्रखंड* के कोकरसा पंचायत में शिविर प्रभारी सह वरीय उप समाहर्ता, जहानाबाद श्रीमती निपुन कुमारी द्वारा आयोजित शिविर में 46 आवेदन प्राप्त हुए एवं 02 आवेदन निष्पादित किए गए। इसके साथ ही तिर्रा पंचायत में शिविर प्रभारी सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जहानाबाद श्री चन्द्र किशोर सिंह द्वारा आयोजित शिविर में 36 आवेदन प्राप्त हुए एवं 04 आवेदन निष्पादित किए गए। जिले में आयोजित आज के सहयोग शिविरों में कुल 518 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 85 आवेदनों का निष्पादन किया गया। शेष 433 लंबित आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन हेतु संबंधित विभागो के पदाधिकारियों द्वारा निष्पादन करवाई की जाएगी। जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय द्वारा सभी शिविर प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को अनिवार्य रूप से सहयोग पोर्टल पर अपलोड किया जाए तथा भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्धारित मानकों के अनुरूप 30 दिनों के भीतर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी संबंधित पदाधिकारियों को निष्पादित मामलों की अनुपालन प्रतिवेदन (Compliance Report) भी सहयोग पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने शिविरों के दौरान लाभुकों से संवाद करते हुए कहा कि सहयोग शिविर आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का एक प्रभावी माध्यम है तथा सभी विभाग आपसी समन्वय से प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें। अंत में जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहयोग शिविर में पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें तथा अपनी समस्याओं एवं शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कराएं। , #SabkaSammanJeevanAasaan #सबका_सम्मान_जीवन_आसान #SahyogShivir #सहयोग_शिविर #JanSamvad #BiharGovernment #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

40 views | Jehanabad, Bihar | Jun 16, 2026

MORE NEWS

प्रभारी सचिव डॉ. आशिमा जैन ने काको प्रखंड में आयोजित प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का किया निरीक्षण, पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का दिया निर्देश*

आज दिनांक 17 जून, 2026 को *अपर सदस्य, राजस्व परिषद, बिहार सह प्रभारी सचिव, जहानाबाद डॉ० आशिमा जैन द्वारा काको प्रखंड में आयोजित प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का निरीक्षण किया गया।* निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टॉलों का अवलोकन करते हुए आमजन को प्रदान की जा रही सेवाओं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की।

*निरीक्षण के क्रम में प्रभारी सचिव ने शिविर में प्राप्त आवेदनों, उनके सत्यापन, सहयोग पोर्टल पर प्रविष्टि एवं निष्पादन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन,तथा सहयोग पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड सुनिश्चित किया जाए तथा आवेदकों को उनके आवेदन की अद्यतन स्थिति से नियमित रूप से अवगत कराया जाए।*

*इस अवसर पर उन्होंने सभी आवेदनों का सुव्यवस्थित संधारण आवेदकों के संपर्क विवरण सहित सुनिश्चित करने तथा लाभ स्वीकृत होने की स्थिति में संबंधित लाभार्थियों को समय पर सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश शिविर प्रभारी को दिया।*

*प्रभारी सचिव ने उपस्थित लाभुकों तथा ग्रामीणों को  बताया कि प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर के माध्यम से आमजनों को कुल 17 प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। इनमें आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY), आयुष्मान वय वंदना कार्ड (70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग हेतु), सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं (वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री उद्यान एवं छत बागवानी योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN), पीएम स्वनिधि योजना, जीविका स्वयं सहायता समूह ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड (BOCW) योजनाएं, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण योजनाएं, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, वीबीजीआरवाईजी (VBGRYG) सहित अन्य विभागीय योजनाएं का लाभ प्रत्येक प्रखंड में एक ही स्थान पर दिया जा रहा है।*

*प्रखंड जन कल्याण सहयोग शिविर के दौरान प्रभारी सचिव डॉ. आशिमा जैन एवं जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के बीच स्वीकृति पत्र एवं लाभ का वितरण किया गया। इस अवसर पर संयोगी देवी, काको एवं सूर्य मणि देवी, काको को भूमि पर्चा वितरित किया गया। वहीं मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना अंतर्गत अंजली कुमारी, नीदा नैयार, रूजा कुमारी एवं ब्यूटी कुमारी को योजना का लाभ प्रदान किया गया। जीविका अंतर्गत स्वयं सहायता समूह लिंकेज योजना के तहत 5 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त गोल्डेन कुरैशी, पति–कासिम कुरैशी, काको पश्चिम; सरोज देवी, पति–कृष्णा प्रसाद, काको पूर्व तथा शाहिना परवीन, पति–मो० नेमतुल्लाह, काको पश्चिम को राशन कार्ड वितरित किया गया। साथ ही हरेन्द्र कुमार, ग्राम–महादेवपुर, काको; विमलेश कुमार, ग्राम–महादेवपुर, काको तथा एक अन्य लाभार्थी को मनरेगा जॉब कार्ड प्रदान किए गए। लाभार्थियों ने योजनाओं का लाभ प्राप्त होने पर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।*

प्रभारी सचिव ने कहा कि शिविर के माध्यम से आवेदन प्राप्ति, सत्यापन, ई-केवाईसी, लाभ वितरण, शिकायत निवारण तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। 

उन्होंने शिविर प्रभारी तथा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें संबंधित योजनाओं से आच्छादित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ लक्षित वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय,शिविर प्रभारी श्री अविनाश कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
#सबका_सम्मान_जीवन_आसान 
#SabkaSammanJeevanAasaan 
#SahyogShivir #सहयोग_शिविर 
#JanSamvad #BiharGovernment 
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद 
#IPRDBihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रभारी सचिव डॉ. आशिमा जैन ने काको प्रखंड में आयोजित प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का किया निरीक्षण, पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का दिया निर्देश* आज दिनांक 17 जून, 2026 को *अपर सदस्य, राजस्व परिषद, बिहार सह प्रभारी सचिव, जहानाबाद डॉ० आशिमा जैन द्वारा काको प्रखंड में आयोजित प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का निरीक्षण किया गया।* निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टॉलों का अवलोकन करते हुए आमजन को प्रदान की जा रही सेवाओं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की। *निरीक्षण के क्रम में प्रभारी सचिव ने शिविर में प्राप्त आवेदनों, उनके सत्यापन, सहयोग पोर्टल पर प्रविष्टि एवं निष्पादन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन,तथा सहयोग पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड सुनिश्चित किया जाए तथा आवेदकों को उनके आवेदन की अद्यतन स्थिति से नियमित रूप से अवगत कराया जाए।* *इस अवसर पर उन्होंने सभी आवेदनों का सुव्यवस्थित संधारण आवेदकों के संपर्क विवरण सहित सुनिश्चित करने तथा लाभ स्वीकृत होने की स्थिति में संबंधित लाभार्थियों को समय पर सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश शिविर प्रभारी को दिया।* *प्रभारी सचिव ने उपस्थित लाभुकों तथा ग्रामीणों को बताया कि प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर के माध्यम से आमजनों को कुल 17 प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। इनमें आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY), आयुष्मान वय वंदना कार्ड (70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग हेतु), सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं (वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री उद्यान एवं छत बागवानी योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN), पीएम स्वनिधि योजना, जीविका स्वयं सहायता समूह ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड (BOCW) योजनाएं, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण योजनाएं, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, वीबीजीआरवाईजी (VBGRYG) सहित अन्य विभागीय योजनाएं का लाभ प्रत्येक प्रखंड में एक ही स्थान पर दिया जा रहा है।* *प्रखंड जन कल्याण सहयोग शिविर के दौरान प्रभारी सचिव डॉ. आशिमा जैन एवं जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के बीच स्वीकृति पत्र एवं लाभ का वितरण किया गया। इस अवसर पर संयोगी देवी, काको एवं सूर्य मणि देवी, काको को भूमि पर्चा वितरित किया गया। वहीं मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना अंतर्गत अंजली कुमारी, नीदा नैयार, रूजा कुमारी एवं ब्यूटी कुमारी को योजना का लाभ प्रदान किया गया। जीविका अंतर्गत स्वयं सहायता समूह लिंकेज योजना के तहत 5 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त गोल्डेन कुरैशी, पति–कासिम कुरैशी, काको पश्चिम; सरोज देवी, पति–कृष्णा प्रसाद, काको पूर्व तथा शाहिना परवीन, पति–मो० नेमतुल्लाह, काको पश्चिम को राशन कार्ड वितरित किया गया। साथ ही हरेन्द्र कुमार, ग्राम–महादेवपुर, काको; विमलेश कुमार, ग्राम–महादेवपुर, काको तथा एक अन्य लाभार्थी को मनरेगा जॉब कार्ड प्रदान किए गए। लाभार्थियों ने योजनाओं का लाभ प्राप्त होने पर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।* प्रभारी सचिव ने कहा कि शिविर के माध्यम से आवेदन प्राप्ति, सत्यापन, ई-केवाईसी, लाभ वितरण, शिकायत निवारण तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने शिविर प्रभारी तथा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें संबंधित योजनाओं से आच्छादित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ लक्षित वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय,शिविर प्रभारी श्री अविनाश कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। #सबका_सम्मान_जीवन_आसान #SabkaSammanJeevanAasaan #SahyogShivir #सहयोग_शिविर #JanSamvad #BiharGovernment #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jehanabad, Bihar | Jun 17, 2026

रतनी फरीदपुर प्रखंड में आयोजित प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर में जिला पदाधिकारी ने लिया भाग, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के बीच वितरित किए गए स्वीकृति पत्र एवं लाभ*

आज दिनांक 17 जून, 2026 को *जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय द्वारा रतनी फरीदपुर प्रखंड में आयोजित प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर में भाग लेकर शिविर संचालन व्यवस्था, प्राप्त आवेदनों का सहयोग पोर्टल पर प्रविष्टि, उनके निष्पादन एवं लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की समीक्षा की गई।* इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रमुख 17 योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण कर आमजनों से संवाद स्थापित किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को सहयोग पोर्टल पर प्रविष्ट करते हुए उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। 

*जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का उद्देश्य   आमजनों को कुल 17 प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। इनमें आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY), आयुष्मान वय वंदना कार्ड (70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग हेतु), सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं (वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जीविका स्वयं सहायता समूह (SHG) लिंकेज, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM SVANidhi), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN), मुख्यमंत्री उद्यान एवं छत बागवानी योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, दिव्यांग कल्याण योजनाएं, निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड (BOCW) योजनाएं, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड एवं अन्य विभागीय योजनाएं शामिल हैं।*

शिविर के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को आवेदन, सत्यापन, ई-केवाईसी, शिकायत निवारण तथा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभ वितरण की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है।

*उक्त अवसर पर रतनी फरीदपुर प्रखंड शिविर प्रभारी सह उप विकास आयुक्त, जहानाबाद डॉ. प्रीति द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के बीच स्वीकृति पत्र एवं लाभ का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयुष्मान भारत कार्ड योजना अंतर्गत 4 लाभुकों रीना देवी (ग्राम-मीरगंज), मनीष कुमार (ग्राम-मीरगंज), पूजा कुमारी (ग्राम-सेसंबा) तथा राजेन्द्र प्रसाद (ग्राम-कनसुआ, बेलारी विगहा) को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। वहीं मनरेगा योजना अंतर्गत 4 मजदूरों को जॉब कार्ड वितरित किया गया। मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ  2 लाभार्थी निशु कुमारी, ग्राम-सोहरैया, अमृता कुमारी, पंचायत- लखापुर प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त लखपति दीदी योजना के अंतर्गत सूर्यमणि देवी देवी एवं मंजू देवी, ग्राम-चिकसौरा, पंचायत-रतनी को स्वरोजगार हेतु दो-दो लाख रुपये का ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। वहीं अनुग्रह अनुदान योजना के अंतर्गत अनुराधा देवी, ग्राम-वधौना, पंचायत-सैदपुर तथा वाजकुमार पंडित, ग्राम-ब्रह्मपुर, पंचायत-नौरू को कुल चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का भुगतान स्वीकृत किया गया। सभी लाभार्थियों ने प्रदत्त लाभ के लिए बिहार सरकार, जिला पदाधिकारी तथा समस्त जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया*

जिला पदाधिकारी ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने उपस्थित आमजनों से अधिक से अधिक संख्या में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

इसी क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा अपर सदस्य, राजस्व परिषद, बिहार सह प्रभारी सचिव, जहानाबाद डॉ. आशिमा जैन के साथ काको प्रखंड में आयोजित प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का भी निरीक्षण किया गया। काको प्रखंड में प्रभारी सचिव एवं जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के बीच स्वीकृति पत्र एवं लाभ का वितरण किया गया।  

*काको जन कल्याण सहयोग शिविर में जिला पदाधिकारी द्वारा संयोगी देवी एवं सूर्य मणि देवी को भूमि पर्चा, अंजली कुमारी, नीदा नैयार, रूजा कुमारी एवं ब्यूटी कुमारी को मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ, 5 लाभार्थियों को जीविका स्वयं सहायता समूह लिंकेज अंतर्गत ऋण स्वीकृति पत्र, गोल्डेन कुरैशी, सरोज देवी एवं शाहिना परवीन को राशन कार्ड तथा हरेन्द्र कुमार, विमलेश कुमार सहित 3 लाभार्थियों को मनरेगा जॉब कार्ड प्रदान किए गए।*

जिला पदाधिकारी ने दोनों प्रखंडों के शिविर पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक निष्पादित करते हुए संबंधित लाभार्थियों को इसकी सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

जिला प्रशासन, जहानाबाद की आमजनों से अपील है कि प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर में उपस्थित होकर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
#सबका_सम्मान_जीवन_आसान 
#SahyogShivir #JanSamvad 
#SabkaSammanJeevanAasaan 
#सहयोग_शिविर #BiharGovernment 

रतनी फरीदपुर प्रखंड में आयोजित प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर में जिला पदाधिकारी ने लिया भाग, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के बीच वितरित किए गए स्वीकृति पत्र एवं लाभ* आज दिनांक 17 जून, 2026 को *जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय द्वारा रतनी फरीदपुर प्रखंड में आयोजित प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर में भाग लेकर शिविर संचालन व्यवस्था, प्राप्त आवेदनों का सहयोग पोर्टल पर प्रविष्टि, उनके निष्पादन एवं लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की समीक्षा की गई।* इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रमुख 17 योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण कर आमजनों से संवाद स्थापित किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की। जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को सहयोग पोर्टल पर प्रविष्ट करते हुए उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। *जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का उद्देश्य आमजनों को कुल 17 प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। इनमें आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY), आयुष्मान वय वंदना कार्ड (70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग हेतु), सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं (वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जीविका स्वयं सहायता समूह (SHG) लिंकेज, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM SVANidhi), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN), मुख्यमंत्री उद्यान एवं छत बागवानी योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, दिव्यांग कल्याण योजनाएं, निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड (BOCW) योजनाएं, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड एवं अन्य विभागीय योजनाएं शामिल हैं।* शिविर के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को आवेदन, सत्यापन, ई-केवाईसी, शिकायत निवारण तथा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभ वितरण की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। *उक्त अवसर पर रतनी फरीदपुर प्रखंड शिविर प्रभारी सह उप विकास आयुक्त, जहानाबाद डॉ. प्रीति द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के बीच स्वीकृति पत्र एवं लाभ का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयुष्मान भारत कार्ड योजना अंतर्गत 4 लाभुकों रीना देवी (ग्राम-मीरगंज), मनीष कुमार (ग्राम-मीरगंज), पूजा कुमारी (ग्राम-सेसंबा) तथा राजेन्द्र प्रसाद (ग्राम-कनसुआ, बेलारी विगहा) को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। वहीं मनरेगा योजना अंतर्गत 4 मजदूरों को जॉब कार्ड वितरित किया गया। मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ 2 लाभार्थी निशु कुमारी, ग्राम-सोहरैया, अमृता कुमारी, पंचायत- लखापुर प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त लखपति दीदी योजना के अंतर्गत सूर्यमणि देवी देवी एवं मंजू देवी, ग्राम-चिकसौरा, पंचायत-रतनी को स्वरोजगार हेतु दो-दो लाख रुपये का ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। वहीं अनुग्रह अनुदान योजना के अंतर्गत अनुराधा देवी, ग्राम-वधौना, पंचायत-सैदपुर तथा वाजकुमार पंडित, ग्राम-ब्रह्मपुर, पंचायत-नौरू को कुल चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का भुगतान स्वीकृत किया गया। सभी लाभार्थियों ने प्रदत्त लाभ के लिए बिहार सरकार, जिला पदाधिकारी तथा समस्त जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया* जिला पदाधिकारी ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने उपस्थित आमजनों से अधिक से अधिक संख्या में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का लाभ उठाने की अपील की। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा अपर सदस्य, राजस्व परिषद, बिहार सह प्रभारी सचिव, जहानाबाद डॉ. आशिमा जैन के साथ काको प्रखंड में आयोजित प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का भी निरीक्षण किया गया। काको प्रखंड में प्रभारी सचिव एवं जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के बीच स्वीकृति पत्र एवं लाभ का वितरण किया गया। *काको जन कल्याण सहयोग शिविर में जिला पदाधिकारी द्वारा संयोगी देवी एवं सूर्य मणि देवी को भूमि पर्चा, अंजली कुमारी, नीदा नैयार, रूजा कुमारी एवं ब्यूटी कुमारी को मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ, 5 लाभार्थियों को जीविका स्वयं सहायता समूह लिंकेज अंतर्गत ऋण स्वीकृति पत्र, गोल्डेन कुरैशी, सरोज देवी एवं शाहिना परवीन को राशन कार्ड तथा हरेन्द्र कुमार, विमलेश कुमार सहित 3 लाभार्थियों को मनरेगा जॉब कार्ड प्रदान किए गए।* जिला पदाधिकारी ने दोनों प्रखंडों के शिविर पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक निष्पादित करते हुए संबंधित लाभार्थियों को इसकी सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन, जहानाबाद की आमजनों से अपील है कि प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर में उपस्थित होकर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। #सबका_सम्मान_जीवन_आसान #SahyogShivir #JanSamvad #SabkaSammanJeevanAasaan #सहयोग_शिविर #BiharGovernment #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar