बुलंदशहर: रेलवे रोड स्थित वेयरहाउस में चोरी के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ़्तार, चोरी के पैसे व अवैध असलहा बरामद
बुलंदशहर नगर के डीएवी फ्लाईओवर के पास से आज पुलिस ने रेलवे रोड स्थित अमेजॉन वेयर हाउस में चोरी करने वाले कंपनी के डिलीवरी असिस्टेंट को गिरफ्तार किया है। डिलीवरी असिस्टेंट के पास से चोरी किए गए 1 लाख 90 हजार रुपए और अवैध असला बरामद किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी में बरामड़की के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।