बुलंदशहर: पुलिस ने पैरवी कर गुलावठी में लूट करने वाले 3 आरोपियों को 10-10 वर्ष के कारावास व ₹10-₹10 हजार अर्थदंड की दिलाई सजा
बुलंदशहर की न्यायालय में माननीय न्यायालय एडीजे 15 ने आज वर्ष 2019 में गुलावठी के शिवांग पेट्रोल पंप पर अवैध असलहा से लैस होकर एक सेल्समैन से ₹50000 की लूट की घटना के मामले में आज दोषी पाए गए तीन आरोपियों को 10-10 वर्ष का कारावास और 10 - 10 हजार के अर्थदंड की सजा से दंडित किया है। इस मामले में पुलिस ने प्रभावी पैरवी की जिससे आरोपियों को सजा मिल सकी।