बुलंदशहर के लैंड माफिया की 27 करोड़ 49 लाख की संपत्ति को लैंड स्कैम में ईडी ने अटैच किया है। बताया गया है कि लैंड माफिया की पत्नी और तीन साझेदारों के नाम पर 27 करोड़ 49 लख रुपए की संपत्ति रजिस्टर्ड थी। ईडी ने रेड के दौरान मिले दस्तावेजों के आधार पर 100 करोड़ का लैंड स्कैम पकड़ा था।