बुलंदशहर: चांदपुर में शमशान की भूमि पर कब्जा मुक्त नहीं कराया गया तो सभासद कालाआम चौराहे स्थित मलका पार्क के गेट पर करेंगे अनशन
बुलंदशहर के चांदपुर में शमशान की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। जिसको लेकर वार्ड के सभासद ने कई बार शिकायत की है। लेकिन अभी तक शमशान की भूमि से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया है। आज जिलाधिकारी को पत्र देते हुए तेजेंद्र सिंह सभासद ने बताया कि 3 दिन के अंदर प्रशासन द्वारा शमशान की भूमि से कब्जा मुक्त नहीं होता है तो वह अनशन करने के लिए मजबूर होंगे।