बुलंदशहर: 2 दिन पूर्व बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान को लेकर भाकियू महाशक्ति के जिलाध्यक्ष ने की मुआवज़े की मांग
बुलंदशहर में 2 दिन पूर्व हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे की मांग भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के जिला अध्यक्ष सुनील लोधी द्वारा की गई है। आज क्षेत्र के कई गांव में जिला अध्यक्ष पहुंचे और फसलों में हुए नुकसान को खेतों में जाकर देखा। सरकार से फसलों के नुकसान के मुआवजा की मांग संगठन द्वारा की गई है।