थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त चन्द्रदेव निवासी धोवहिया सिकरी, थाना महुली को तामेश्वरनाथ नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पीड़िता की तहरीर पर एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।