जौरा: अवैध शराब की 35 पेटियां और 315 बोर की बंदूक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
Joura, Morena | Aug 21, 2026 अवैध शराब की 35 पेटियां और 315 बोर की बंदूक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार मुरैना। जौरा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आसन नदी पुल के पास धमकन गांव से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदी 35 पेटी देशी शराब और 315 बोर की अवैध बंदूक बरामद की है।