आंवला: कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने आंवला रामलीला मेले का उद्घाटन किया, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए
Aonla, Bareilly | Oct 20, 2026 आंवला में ऐतिहासिक रामलीला मेले का मंगलवार दोपहर चार बजे शुभारंभ हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने इसका उद्घाटन किया। वे अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।मंत्री धर्मपाल सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया।